-->
भाजपाईयो के नाटक का हुआ पर्दाफाश - ठाकुर विक्रम सिंह

भाजपाईयो के नाटक का हुआ पर्दाफाश - ठाकुर विक्रम सिंह

गोड्डा जिला के पोरैयाहाट प्रखंड मे हुए व्याप्त भ्रष्टाचार  को लेकर दिनांक 23/11/23 को भाजपाइयों के द्वारा अनिश्चितकालिन आमरण अनशन किया गया था, परन्तु मात्र एक दिन पश्चात ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया गया। जबकि किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार्यों  पर करवाई करने का लिखित आश्वाशन भी नही दिया गया। जिससे ये प्रतीत होता है कि यह एक बना बनाया हुआ नाटक  किया गया। इस पर टिप्पणी करते हुए युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पौड़ेयाहाट  (आम आदमी पार्टी) ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा नेता आमरण अनशन को एक तरह से नाटक और लोकप्रियता बढ़ाने का अड्डा बना लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि एक समय था जब महात्मा गाँधी आजादी के लिए अपनी मांगो को मनवाने के लिए अनिश्चिचित कालीन आमरण अनशन करते थे मगर आज उस आमरण अनशन का धज्जी उड़ाया जा रहा है।भाजपा इस तरह की राजनीति बहुत पहले से करती आ रही है मगर आज की युवा वर्ग पूर्णतः शिक्षित व जागरूक हो चुकी है इन सारे चीजों का जवाब जनता आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 में जरूर देगी।

Related Posts

0 Response to "भाजपाईयो के नाटक का हुआ पर्दाफाश - ठाकुर विक्रम सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4