बरियातू पंचायत के पंचायत भवन मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली
रविवार, 26 नवंबर 2023
Comment
बरियातू पंचायत के पंचायत भवन मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली
भानुमित्र / संवाददाता
केरेडारी प्रखंड के बरियातू पंचायत भवन कार्यालय में संविधान दिवस मनाई गई। मौके पर बि एफ टी परमेश्वर महतो ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी तथा संविधान की रक्षा के लिए लोगों ने शपथ लिया। मुखिया नीतू कुमारी ने कहा कि हम सभी के लिए संविधान एक है संविधान में सभी को हक व अधिकार दिया गया है जिसका पालन हमें करना होता है। वही मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने कहा कि संविधान में दी गई कानून और अधिकार के कारण ही हमारे देश में एकता बरकरार है। कानून हम सभी को संविधान से जोड़कर रखती है। मौके पर उपस्थित वार्ड प्रतिनिधि गौतम कुमार साव पिंटू कुमार साव हरदयाल साव बीएफटी परमेश्वर महतो समाजसेवी सुनील कुमार ठाकुर मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार साव मुखिया नीतू कुमारी राजेश कुमार साव भुनेश्वर साव समाजसेवी दुखु साव खुशबू देवी बेबी देवी उपस्थित थे।
0 Response to "बरियातू पंचायत के पंचायत भवन मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली"
एक टिप्पणी भेजें