संविधान दिवस के अवसर पर जुलू पार्क स्थित मेहता विकास भवन में राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा की बैठक की गई।
रविवार, 26 नवंबर 2023
Comment
भानुमित्र/संवाददाता
हज़ारीबाग रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर जूलू पार्क स्थित मनाया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए ईचाक प्रखंड के भूनेश्वर प्र मेहता, ईचाक प्रखंड के ही समाज सेवी रेणू कुमारी, सदर से डॉ शशिभूषण कुशवाहा, सदर के वकिल सत्यम कुमार सोनी, मोहम्मद आरीफ अंसारी, बड़कागांव के नकुल महतो, ईचाक प्रखंड के शिक्षाविद अभिषेक कुमार समेत कई अन्य लोग राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किये।बैठक में प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा के द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश में ओ बी सी की 52% हिस्सेदारी जागरूकता रथ यात्रा निकाली जायेगी प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि अब झारखंड सरकार को भी अविलंब जाति सर्वेक्षण कराकर राज्य में ओबीसी को आबादी के अनुपात में 52% हिस्सेदारी मिले! जिला अध्यक्ष जे पी मेहता ने कहा कि ओबीसी समुदाय के सभी लोगो को आगे बढ़कर अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से मेहता विकास भवन में राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा की एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा हजारीबाग जिला के जिला अध्यक्ष जे पी मेहता ने की! बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता, सुरेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता बसंत नारायण मेहता, ईचाक प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश राणा, दारू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, जिला सचिव डॉ खेमलाल महतो, टाटीझरिया के विनोद कुमार कुशवाहा, बड़कागांव के मिथिलेश कुमार दांगी व अन्य पदाधिकारी गण एवं सदस्य शामिल थे।
0 Response to "संविधान दिवस के अवसर पर जुलू पार्क स्थित मेहता विकास भवन में राष्ट्रीय ओ बी सी मोर्चा की बैठक की गई।"
एक टिप्पणी भेजें