प्रखंड मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली
रविवार, 26 नवंबर 2023
Comment
प्रखंड मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली।
भानुमित्र संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संविधान दिवस मनाई गई। मौके पर पदाधिकारीओ एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी तथा संविधान की रक्षा के लिए लोगों ने शपथ लिया। बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि हम सभी के लिए संविधान एक है संविधान में सभी को हक व अधिकार दिया गया है जिसका पालन हमें करना होता है। वही अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि संविधान में दी गई कानून और अधिकार के कारण ही हमारे देश में एकता बरकरार है। कानून हम सभी को संविधान से जोड़कर रखती है। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईंया, कृषि पदाधिकारी रवि रंजन ,भास्कर राज ,आशीष पासवान, दीपक कुमार, अरुण पासवान,आनंद कुमार, मनीष पाठक, जुगेश्वर राम, नरेंद्र कुमार, रामकुमार ठाकुर, आशीष कुमार, प्रकाश कुमार, के अलावा कई कर्मी उपस्थित थे।
0 Response to "प्रखंड मुख्यालय में संविधान दिवस मनाई गई, संविधान की रक्षा की शपथ ली"
एक टिप्पणी भेजें