-->
समाजसेवी तिलानाथ कुशवाहा नहीं रहे प्रखंड में शोक

समाजसेवी तिलानाथ कुशवाहा नहीं रहे प्रखंड में शोक

 बड़कागांव / संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड राजनीति के पितामह कहे जाने वाले समाजसेवी वयोवृद्ध 96 वर्षीय तिलानाथ कुशवाहा अब हमारे बीच नहीं रहे,उन्होंने सोमवार सुबह 9:15 में अंतिम सांस ली।  मंगलवार 28 नवंबर को नटराज नगर दो मुहाने नदी शमशान घाट में सुबह 9:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।  तिलानाथ पिछले 7 दिनों से काफी अस्वस्थ थे। इनके निधन से पूरा बड़कागांव प्रखंड के सभी जाति समुदाय समाज में शोक व्याप्त है। भारी संख्या में लोग पार्थिव शरीर की अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बता दे की तिलानाथ कुशवाहा बड़कागांव केरेडारी एवं टंडवा प्रखंड के कुशवाहा समाज से 1954 में एकमात्र मैट्रीकुलेट विद्यार्थी थे। इन्होंने बड़कागांव प्रखंड में झारखंड इंटर कॉलेज की स्थापना के साथ कई अनगिनत सामाजिक कार्य किया गया जिसके कारण प्रत्येक जाति समुदाय में उनकी विशिष्ट पहचान थी। कांग्रेस और झामुमो छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बने रहे। इन्होंने बड़कागांव ब्लॉक से क्लर्क के रूप में अपनी नौकरी का शुभारंभ किया था। हजारीबाग में जिला आपूर्ति कार्यालय में 1968 में अपनी नौकरी पद से त्यागपत्र देकर समाज सेवा एवं राजनीतिक में कूद पड़े थे। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग जिला हाई स्कूल से पूर्ण की थी। शुरुआती राजनीतिक में केवी सहाय के बहुत करीबी माने जाते थे। अपने पीछे पुत्र अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, शिव प्रकाश कुमार, एक पुत्री एवं भरा पूरा परिवार नाती पोता छोड़ गए। पुत्र शिव प्रकाश कुमार चतरा जिला में पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित हैं।
 शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक  लोकनाथ महतो, गोविन्द नरायण, मुख्य संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्राचार्य कृतिनाथ महतो, कुशवाहा समाज बड़कागांव के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, डा बालेश्वर महतो, रामसेवक सोनी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, शिव प्रकाश कुमार, उमेश साव, जमनन्द महतो, गणेश महतो, शाशि मेहता, कृष्ण प्रसाद, वकील दिगम्बर महतो एवं सुवेन्दू, बिनोद कुमार, रितलाल रजक, संदीप कुशवाह, तपेश्वर कुमार तापस, दिनेश प्रसाद, विष्णू रजक, सहेश महतो, राजु महतो, सुखदेव महतो ,सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

0 Response to "समाजसेवी तिलानाथ कुशवाहा नहीं रहे प्रखंड में शोक "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4