नीतीश के जदयू अध्यक्ष बनने पर बधाई
शनिवार, 30 दिसंबर 2023
Comment
धनबाद : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यू. का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।अपने बयान में पार्टी नेताओं ने कहा है कि नीतीश का अध्यक्ष बनने से पार्टी के अंदर एक मजबूती आएगी।जिससे राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी मजबूत होगी।बधाई देने वालों में पार्टी के के नेताओं में प्रदेश के प्रमंडल प्रभारी अशोक चौधरी, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अफ्तार जमील, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, गिरिडीह के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, धनबाद के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, आर मंडल तथा रांची के महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय समेत कई अन्य शामिल है।
0 Response to "नीतीश के जदयू अध्यक्ष बनने पर बधाई"
एक टिप्पणी भेजें