-->
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक  हुआ संपन्न।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक हुआ संपन्न।


10 दिसंबर को कमेटी का होगा चुनाव

भानुमित्र संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड के सांढ पंचायत भवन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कोर कमेटी के सदस्यों की एक बैठक की गई। बैठक में हजारीबाग में होने वाले राष्ट्रीय कुशवाहा महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। इसके साथ-साथ बड़का गांव प्रखंड में कुशवाहा समाज कैसे मजबूत हो और सशक्त हो इसको लेकर भी चर्चा किया गया। वहीं मौके पर सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि बड़कागांव प्रखंड में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रखंड कमेटी बनाना है जिसको लेकर आगामी 10 दिसंबर  को 10:00 बजे गुरुचट्टी कुशवाहा धर्मशाला में बैठक रखा गया है जिसमें बड़का गांव प्रखंड के सभी कुशवाहा समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। तत्पश्चात प्रखंड कमेटी के साथ-साथ महिला विंग कमेटी, युवा मोर्चा की कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जिसको लेकर बड़कागांव प्रखंड के सभी कुशवाहा समाज के महिला पुरुष युवा को आमंत्रण किया गया है। मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, प्रदेश सचिव राकेश मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण प्रसाद,बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,प्रदेश प्रवक्ता विपिन कुमार, कुशवाहा समाज के प्रखंड सचिव गिन्नी वर्मा,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप प्रमुख वचन देव कुमार,जिप सदस्य सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, भागीनाथ महतो, दामोदर प्रसाद मेहता, गिरेंद्र प्रसाद, नरेश कुमार अशोक कुमार, शिबू मेहता,जगदीश महतो, पिंटू कुशवाहा,अवध किशोर कुमार, मनोज कुमार, उमेश कुमार, रोहन कुमार, उदय मेहता ,धर्मनाथ महतो, रेखा देवी ,पूनम देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक हुआ संपन्न।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4