-->
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया।
भानुमित्र  संवाददाता

बड़कागांव भाजपा के द्वारा शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए खेमलाल महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड के सरकार जल जंगल जमीन की रक्षा करने की हवाला देते हुए चुनाव जीतकर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन खुद जल जंगल जमीन को लूटने में तुले हुए हैं। आगे कहा की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू के द्वारा हजारीबाग के खास महल की भूमि पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है, जिसे यह साफ पता चलता है कि विधायक एवं उसके पूरे परिवार निजी स्वार्थ में डूबी हुई है। इससे कुछ दिन पूर्व पतरातू में भी विधायक के द्वारा जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया था। लेकिन खुद को इससे बचाने के लिए सांसद जयंत सिंह पर आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है। सांसद प्रतिनिधि रामपति राम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय योगेंद्र साहू के आंदोलन एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया था। उसके बावजूद हजारीबाग संसद पर भूमि कब्जा मामले में आरोप लगाना सरासर गलत है। सांसद प्रतिनिधि बेचन साहू एवं जुगनु सिंह ने कहा कि विधायक के पूरे परिवार राजनीतिक में है और संसद पर आरोप लगाना गलत है, आने वाले समय में भाजपा मजबूती के साथ पुन: केंद्र में सरकार बनाएगी। वहीं पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव ब्लॉक में जनता दरबार लगाना यह धांधली का अड्डा बन गया है। अधिकारियों के सहयोग से आम जनता को लूटा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि जुगनू सिंह,रामपति राम, बेचन साव,मनीष पाण्डे, सुमन गिरी महेंद्र महतो,अशोक साव, इंद्रभूसन,नार्शिंग प्रसाद, नरेश साव, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता के अलावा कई लोगों उपस्थित थे।

0 Response to "प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस का मदद किया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4