-->
वीडियो एवं मुखिया ने बिरहोर के बीच 61 कंबल का वितरण किया।

वीडियो एवं मुखिया ने बिरहोर के बीच 61 कंबल का वितरण किया।


बिरसा आवास का किया निरीक्षण।
भानुमित्र संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत सतबहैया बिरहोर टोला में बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एंव हजारीबाग मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष सह कांडतरी पंचायत के मुखिया पारस नाथ प्रसाद ने बिरहोर जनजाती  ग्रामीणों के बीच कुंल 61 कंबल का वितरण किया।ठंड के मौके में कंबल पाकर सभी बिरहोर काफी खुश थे।इस दरमियान वीडियो जितेंद्र मंडल ने कहा कि ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा जनजाति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित तमाम अशहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।प्रखंड की सभी पंचायत को कंबल मुहैया करवा दी गई है।वही मौके पर उपस्थित मुखिया पारस प्रसाद ने कहा कि कांडतरी पंचायत में 210 कंबल का वितरण किया गया है।साथ ही साथ बिरहोर जनजाति के बीच आज प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 61अतिरिक्त कबंल का वितरण किया गया।इस दरमियान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिरहोर परिवार के लिए बनाए जा रहे कुल 41 बिरसा आवास का निरीक्षण किया।मामले को लेकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कुल 41 बिरसा आवास का निर्माण करवाया गया।जिसमें 39 अवास का कार्य पूर्ण हो गया है।और 2 आवास की छत ढलाई का पूर्ण हो गया है पलस्तरा आदी का कार्य बाकी है। कंबल मुख्य रूप से हरिशंकर बिरहोर सोबरन बिरहोर , बुधु बिरहोर खाडू बिरहोर पाते बिरहोर सुरेश बिरहोर जयोदा देवी  गुजरी देवी मालती देवी , मंजू देवी ललीता देवी बिनोद बिरहोर विश्वनाथ बिरहोर सहित कुल 61 ग्रामिणों को दिमा गया।मौके पर मुख्य रूप से वीडियो जितेंद्र मंडल मुखिया पारसनाथ प्रसाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविरंजन कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज , पंचायत सेवक अशोक नरायण तिवारी शमशेर आलम रविकांत महतो कुंवर ठाकुर ,रामवृक्ष राम आदी दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

0 Response to "वीडियो एवं मुखिया ने बिरहोर के बीच 61 कंबल का वितरण किया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4