-->
पबरा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया कमेटी का गठन।

पबरा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया कमेटी का गठन।

संजय मेहता बने अध्यक्ष, सचिव सकलदीप मेहता।
भानुमित्र संवाददाता।

कटकमसांडी पबरा स्थित ब्राह्मण समाज वाटिका के प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा कमेटी को मजबूत करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झामुमों ने पंचायत समिति का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवशंकर मेहता व संचालन झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह कटकमसांडी झामुमो मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने किया। गठित समिति में सर्वसम्मति से संजय मेहता को अध्यक्ष व सकलदीप मेहता को सचिव व रामेश्वर प्रसाद मेहता को कोषाध्यक्ष पद पर चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से कैलाश मेहता, नरेश राणा व ईश्वर मेहता को उपाध्यक्ष पद का पदभार सौंपा गया। वजीर लालाल दास व मुखलाल प्रसाद मेहता को संयुक्त सचिव व मनोज कुमार मेहता को संगठन सचिव बनाया गया। सदस्यों में सरजू राणा, छोटन शर्मा, छोटन प्रसाद मेहता, शिवराम मेहता, अशोक कुमार मेहता, मेघलाल महतो, राजेंद्र राणा, सकलदीप मेहता सहित अन्य को संयोजक मंडली का सदस्य के रूप मे चयन किया गया।  झामुमों पंचायत समिति का चयन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सह संयोजक मंडली सदस्य नईम राही व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने अपनी देखरेख व उपस्थिति चुनाव सम्पन्न कराया। मौके पर मुख्य अतिथि नईम राही व राजा मोहम्मद द्वारा संयुक्त रूप से नवगठित समिति के समिति के नवगठित पदाधिकारियों व सदस्यों को पंचायत क्षेत्र में संगठन विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। साथ ही नवचयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को पंचायत क्षेत्र मे झामुमों के सांगठनिक मजबूती मे अहम योगदान देने का दायित्व सौंपा गया। नवगठित समिति के सदस्यों द्वारा भी क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती व विस्तार पर जोर देने की अपनी  प्रतिबद्धता को दोहराई गई।

0 Response to "पबरा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया कमेटी का गठन।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4