प्रखंड क्षेत्र में पुर्व मुख्यमंत्री के पौत्र अशिष सहाय के द्वारा किया गया बिस्तर वितरण।
बुधवार, 27 दिसंबर 2023
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
कटकमसाडी भानु मित्र कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत में बिहार सरकार के पुर्व मुख्यमंत्री के बी साहय के पौत्र अशिष सहाय के द्वारा कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत रेबर, डांटो,बाझा और कटकमसाडी पंचायत विस्तार वितरण किया गया। बिहार सरकार के पुर्व मुख्यमंत्री के पौत्र अशिष सहाय के द्वारा चार पंचायत में लगभग एक हजार विस्तार को वितरण कर प्रखंड क्षेत्र के लोगों के साथ रूबरू हुए, और उन्होंने कहा कि कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र आने वाले समय में अगर लोगो का प्यार आशिर्वाद मिला तो आने वाला समय में हजारीबाग का बेटा बनकर चुनाव के मैदान में आ सकता हूं। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलेन्द्र यादव ने कांग्रेस के प्रखंड कार्यकर्ता को आने वाले चुनाव में कटकमसाडी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि हमलोग अपनी पार्टी को कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र में मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, बीस सूत्री अध्यक्ष सरयू यादव,बाबर अंसारी, खुटरा पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मिश्रा, पंचायत मुखिया कुमारी बखला, रंजीत यादव,कमलदेव यादव,उप मुखिया बिनोद यादव,सेराज अंसारी,मो अजीज राजू यादव, रवि कुमार, पंचायत समिति सदस्य हेलेन टोप्पो, अशोक तुरी, बासुदेव भुईयां दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Response to "प्रखंड क्षेत्र में पुर्व मुख्यमंत्री के पौत्र अशिष सहाय के द्वारा किया गया बिस्तर वितरण।"
एक टिप्पणी भेजें