जाहेर संस्था के द्वारा कृषि मेला का आयोजन ,उत्कृष्ट किसानों को किया गया पुरस्कृत।
शनिवार, 30 दिसंबर 2023
Comment
खेती कर आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक स्तिथि को सुधारा जा सकता है :- अग्नेशिया सांडी पूर्ति।
भानुमित्र संवाददाता।
चरही :- जाहेर संस्था के माध्यम से बागजोबरा में चुरचू ,मांडू ,दारू एवं टाटीझरिया के आदिवासी किसानों के बीच मे कृषि मेला का आयोजन किया गया . ग्रामीण किसानों ने रबी फसलों का स्टॉल लगाया . इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति व विशिस्ट अतिथि चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, कीमो मुखिया लालमुनी मुर्मू एवं कृषि सलाहकार बिशुन मुर्मू थे कृषि मेला के माध्यम से किसानों को बेहतर एवं उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया . बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया . कार्यक्रम में चार प्रखण्ड के चार सौ पचास किसानों ने भाग लिया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि तकनीकी खेती व समयानुसार खेती की जाय तो किसान खेती से आत्म निर्भर बन सकते है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से किसानों को खेती करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगी। इस अवसर पर जाहेर सस्था के डाइरेक्टर लाजरुष सोरेन , पूर्व उपमुखिया सहदेव किस्कू ,लालजी किस्कू , सोहन हँसदा, राकेश सोरेन सहित अन्य मौजूद थे
0 Response to "जाहेर संस्था के द्वारा कृषि मेला का आयोजन ,उत्कृष्ट किसानों को किया गया पुरस्कृत।"
एक टिप्पणी भेजें