जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा।
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन पहुंच बिशनगढ़ प्रखंड भेलवारा पंचायत।
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग विकसित भारत संकल्प यात्रा का वाहन विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत पहुंचा जहां केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल एलईडी के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच प्रदर्शित कर जागरूक किया गया। शुक्रवार को पंचायत भवन भेलवारा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मांडू विधानसभा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य है कि सभी जरूरतमंदों तक भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सरकार की योजनाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के कारण देश के गरीब, महिला, युवा और किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लाभुकों को फॉर्म भरने में मदद करें। उन्हें हर हाल में योजनाओं से लाभान्वित करें। केंद्र सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सशक्त हो रही हैं। रोजगार के अवसर बढ़े हैं। गांव में कृषि और मत्स्य पालन बढ़ा है । हर घर नल से जल पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की सार्थकता की जानकारी ली गई। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, भारत आयुष्मान कार्ड तथा ग्रामीणों के बीच 2024 का कैलेंडर का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमार व्यक्तियों का इलाज कर दवा दी गई। कार्यक्रम के अंत में विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। वंही कड़की ठंडा को देखते हुवे विधायक ने कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णुगढ़ अंचल अधिकारी राम बालक कुमार नोडल पदाधिकारी रामचंद्र दांगी,राजमोहन वर्मा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार,सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल,महामंत्री समेत कई सरकारी कर्मी, विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Response to "जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा।"
एक टिप्पणी भेजें