-->
फतेहपुर भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई

फतेहपुर भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई


सोमवार को प्रखण्ड फतेहपुर के भाजपा कार्यालय में भूतपूर्व  अटल विहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई ।सभी भाजपाई सिपाही ने बारी बारी से अटल बिहारी बाजपेयी की फोटों पर पुष्प माला के साथ पुष्प सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी। फतेहपुर प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा पार्टी के रीढ़ थे। अटल बिहारी वाजपेयी को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से गिना जाता है। उन्हें हमेशा ही उनके शानदार भाषणों और अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। वे समावेशी राजनीति से विरोधियों को भी अपने साथ लेकर चला करते थे। उनकी वाकपटुता और तर्क के आगे कोई टिक नहीं पाता था अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था उन्होंने हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और राजनीतिशास्त्र में शिक्षा हासिल की थी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और एक समय जनता पार्टी का हिस्सा रहे अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वे संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाले दुनिया के सबसे पहले इंसान थे अटल जी शुरू से ही अपने भाषण से दूसरों को प्रभावित करते थे। उनके हर भाषण में उनका कवि की झलक जरूर दिखती थी। एक समय था जब भारत की राजनीति में कोई भी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी से दूरी रखा करती थी उसके हर नेता की तीखी आलोचना हुआ करती थी पर अटल जी इसका अपवाद थे । विरोधी भी उनकी आलोचना करने से घबराते थे। उनके कर्म के मिसाल आज भी प्रेरणादायक साबित हो रही है। दिशा दशा निर्देशन मे माइलस्टोन आज भी है दिल्ली को दिल बनाकर सड़क का कॉरिडोर करने का श्रेय अटल जी का ही है। महान ब्रह्मचर्ज व्यक्तित्व धनी के साथ देश के लिये समर्पित थे। पुर्व जिलाध्यक्ष तारा प्रसन्न महतो, जिला उपाध्यक्ष किरण बेसरा,अमित भैया, निवास यादव,शिबू पंडित, पंकज  मंडल, प्रमोद मंडल,अनिल माहता,    लखीकान्त चार,निर्मल भंडारी, वगैरह उपस्थित होकर नमन किया,उनके पदचिन्ह में चलने की शपथ लिया और कहा कि अटल जी एक महान कवि थे।साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे विष्णु मंडल ने यह बात अंत में कहकर मंच को धन्यवाद ज्ञापन से विराम दिया ।

0 Response to "फतेहपुर भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4