पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाकर मसीही समुदाय ने याद किया ईसु को
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023
Comment
समीम अंसारी
जामताड़ा : ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस सोमवार को जामताड़ा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर जामताड़ा के आसपास स्थित बेवा मिशन चर्च तथा बुधुडीह मिशन चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बुधुडीह चर्च में मिस्सा पूजा का आयोजन सुबह में किया गया। प्रत्येक गिरजा घरों में फादर द्वारा बाईबल का पाठ किया गया और प्रभु को चढावा दिया गया। कई स्थानों पर पारंपरिक तरीके से नन्हे मुन्ने बच्चे तथा युवक युवतियों ने नृत्य संगीत प्रस्तुति के साथ पर्व मनाया गया। सिंगिंग टीम द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम पेश किए गए। सुबह के ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं थी। क्रिसमस को लेकर बेवा गांव स्थित चर्च, बुधु डीह पेट्रोल पंप के समीप स्थित ब्रदलेन असेंबली चर्च, ब्रदेन चर्च को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से चरनी बनाए गए। प्रभु के जन्मोत्सव को लेकर विशेष प्रार्थना की गई। कहा कि प्रभु यीशु मानव के कल्याण प्रेम, शांति मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। प्रभु का मुख्य संदेश धरती के सभी जीवों का कल्याण करना है। साथ ही आपस में दया प्रेम की भावना जागृत करना है। प्रभु यीशु का मूल संदेश मानवता से प्रेम करने का है। क्रिसमस के मौके पर बुधुडीह गांव स्थित चर्च, सहित प्रखंड के विभिन्न चर्च सहित कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को सफल बनाने में ईसाई समुदाय के अमोल राय, आलोक किस्कू, थिओफिल मुर्मू, फिलिप हसदा, दिलीप किसको आशीष मरांडी, ग्रेबियल दास जबकि ब्रदेन चर्च बुधु डीह में सुदीप किसको सुशांत दास तुषार कांति सिंह मैन्युअल दास असित मुर्मू मृणाल कांति सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अनेकों लोग शामिल हुए। इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी।
0 Response to "पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाकर मसीही समुदाय ने याद किया ईसु को"
एक टिप्पणी भेजें