छम छम किन्नर ने किया 500 कंबल,अनाज, राशि व वस्त्र का वितरण
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024
Comment
झरिया:झारखंड प्रदेश किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छम छम देवी किन्नर ने अपने आवास जामाडोबा के अलावे भौरा,झरिया सिंदरी,बस्तकोला आदि जगहों पर शुक्रवार को सैकड़ो गरीबों के बीच कंबल वितरण के अलावा अनाज राशि और कई तरह का वस्त्र का वितरण किया। इस संबंध में छम छम देवी ने बताई की कड़ाके की ठंड में गरीब ठिठुर रहे हैं इसे देखते हुए किन्नर समाज ने हर वर्ष की तरह इस बार भी लगभग 500 कंबल और राशि व वस्त्र गरीबों के बीच विभिन्न स्थानों पर बांटा गया जिससे गरीबों को कुछ राहत मिल पाई है । किन्नर समाज हमेशा गरीब तबके के लोगों को मदद पहुंचाने का काम करते आई है और बीच-बीच में महाभोज का आयोजन कर कुष्ठ रोगियों को भोजन भी कराया जाता है। इस मौके पर निर्मला किन्नर, राखी किन्नर, काजल किन्नर,श्वेता किन्नर, नैना किन्नर,शिल्पा किन्नर, सोनम किन्नर, कलावती किन्नर,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
0 Response to "छम छम किन्नर ने किया 500 कंबल,अनाज, राशि व वस्त्र का वितरण "
एक टिप्पणी भेजें