फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची अध्यक्ष हज़ारीबाग में किया स्वागत।
बुधवार, 31 जनवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग मंगलवार को देर शाम फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के अध्यक्ष माननीय किशोर मंत्री एवं उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा जी का हजारीबाग आगमन हुआ फेडरेशन चैंबर हजारीबाग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत के पश्चात कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें आज की ज्वलन समस्याओं जैसे जीएसटी कानून एवं विभाग से हो रही परेशानी अवांछित प्रोफेशनल टैक्स राज्य की विधि व्यवस्था में गिरावट बढ़ रहे अपराध एवं बालू की किल्लत के संदर्भ में गहन विचार विमर्श हुआ अध्यक्ष द्वारा इन विषयों को राज्य के मंत्रियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त हजारीबाग शहर में चरमराई हुई ट्रैफिक व्यवस्था बढ़ता हुआ आपराधिक ग्राफ शहर में सफाई की अव्यवस्था इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की गई इस बैठक में फेडरेशन चैंबर हजारीबाग के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल सचिव राकेश ठाकुर उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल नीरज अग्रवाल सहसचिव तारिक अहमद राजा नत्थू लाल शर्मा सतीश बंसल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
0 Response to "फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची अध्यक्ष हज़ारीबाग में किया स्वागत।"
एक टिप्पणी भेजें