-->
विनोबा भाई विश्वविद्यालय में अवकाश प्राप्त साथियों को पौधा भेंट किया सम्मानित।

विनोबा भाई विश्वविद्यालय में अवकाश प्राप्त साथियों को पौधा भेंट किया सम्मानित।

भानुमित्र संवाददाता।

हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय अवकाश प्राप्त करने पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा डॉक्टर सरिता सिंह, डॉक्टर गौरी शंकर तिवारी एवं रघुवंश सिंह को अंग वस्त्र ओड़ा कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी सुनील कुमार सिंह ने तीनों अवकाश प्राप्त साथियों को पौधा भेंट किया। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर साथी अच्छी संख्या में उपस्थित हुए। ज्ञात हो की अवकाश प्राप्त कर्मियों का सम्मान करने की बंद पड़ी परंपरा को वर्तमान कुलपति ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुनः प्रारंभ किया है। इसका पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने हृदय से स्वागत किया है। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सचिव डॉ विनोद रंजन ने कुलपति से आग्रह किया कि आने वाले महीने से  अवकाश प्राप्त साथियों के सम्मान में विदाई कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व की भांति, विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में समारोह पूर्वक किया जाए। वित्त समिति सदस्य डॉ राजू राम ने आग्रह किया की विदाई के वक्त किसी एक पावना राशि का धनादेश अवकाश प्राप्त कर रहे साथियों को दिया जाए। डॉ सरिता सिंह संप्रति अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रही थी। NSS राष्ट्रीय सेवा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति परिषद के अध्यक्ष वंही डॉ गौरी शंकर तिवारी जेपीएससी की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। वंही रघुवंश सिंह भौतिक विभाग में कर्मचारी के रूप में सेवा दे रहे थे। अपने कार्य के लिए उन्होंने अलग से ख्याति प्राप्त की थी। 

0 Response to "विनोबा भाई विश्वविद्यालय में अवकाश प्राप्त साथियों को पौधा भेंट किया सम्मानित।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4