-->
विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर लगभग 5 करोड़ की लागत से बड़कागांव केरेडारी के कई  योजनाओं का होगा क्रियान्वयन।

विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर लगभग 5 करोड़ की लागत से बड़कागांव केरेडारी के कई योजनाओं का होगा क्रियान्वयन।

भानुमित्र संवाददाता।

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव एवं केरेडारी की कई योजनाओं का क्रियान्वयन होना है। उक्त संबंध में प्रेस विभक्ति जारी कर बताया गया कि योजनाओं का क्रियान्वयन लगभग 5 करोड़ की लागत से डीएमएफटी मद से होना है। तीन विद्यालयों का उन्नयन कार्य होगा डीएमएफटी मद से बड़कागांव प्रखंड के जुगरा में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का उन्नयन कार्य लगभग एक करोड़ 55 लाख से, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनबरसा का उन्नयन कार्य लगभग 74 लाख की लागत से वहीं केरेडारी प्रखंड के बुंडू में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का उन्नयन कार्य एक करोड़ 60 लाख की लागत से होगा।

विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर दो महत्वपूर्ण पथों का भी होगा निर्माण

विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर दो महत्वपूर्ण पथों का निर्माण भी डीएमएफटी मद से होना है। बड़कागांव प्रखंड के हरली में रोड शिव मंदिर चौक से प्रदीप पासवान के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा, जिसकी लागत लगभग 60 लाख है। वहीं ग्राम नापोखुर्द में रोहन साव के घर से शमशान घाट होते हुए हाई स्कूल की ओर पथ एवं पुलिया निर्माण लगभग 49 लाख की लागत से होना है।

0 Response to "विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर लगभग 5 करोड़ की लागत से बड़कागांव केरेडारी के कई योजनाओं का होगा क्रियान्वयन।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4