पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
रविवार, 11 फ़रवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागांव एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि रविवार को भाजपा पूर्वी उरीमारी मंडल अंतर्गत विश्रामपुर विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया ।एवं उनके अधूरे सपने को पूरे करने का संकल्प लिया। वहीं चलो गांव की ओर अभियान के तहत बुथ सशक्तिकरण के लिए बुथ वेरिफिकेशन किट का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मंत्री बिनोद महतो, कृष्ण गुप्ता, भुपाल स्वर्णकार, सचिदानंद पांडेय, दिनेश्वर कुमार, रवि कुमार दांगी, तालेश्वर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।
0 Response to "पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।"
एक टिप्पणी भेजें