भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह बनें।
रविवार, 11 फ़रवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता
बड़कागांव झारखंड इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी संगठन को मजबूती करने को लेकर रविवार को प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अवधेश सिंह व संचालन संजय मिर्धा ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महासचिव निशी पांडेय उपस्थित हुई। उनकी उपस्थिति में सर्व समिति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राहुल कुमार चौरसिया, उपसचिव राहुल कुमार पासवान, बड़कागांव पूर्वी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष बब्लू खान को चुना गया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशि पांडे ने कहा की आने वाला विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमें पार्टी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी कहेगी तो निश्चित तौर पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसलिए हमें अभी से ही तैयारी करने की आवश्यकता है। नौजवानों को रोजगार से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है । इसके अलावा महिलाओं को सशक्तिकरण के अलावा सुदृढ़ समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से अवधेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राहुल कुमार चौरसिया, उप सचिव राहुल कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी बब्लू खान, संजय मिर्धा, सुनील कुमार नायक, प्रवीण कुमार,राजू साव, महेंद्र कुमार वर्मा, रामनरेश प्रजापति, कुलदीप कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थें।
0 Response to "भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह बनें।"
एक टिप्पणी भेजें