13 मार्च को केंद्रीय मंत्री से मिलेगा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सिंफर के 169 कर्मचारियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना
शनिवार, 9 मार्च 2024
Comment
धनबाद: सिंफर के 169 कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। सिंफर के दो नंबर गेट पर चल रहा यह अनिश्चितकालीन धरना झारखंड रानीगंज कोलफील्ड विस्थापन एवं पर्यावरण संरक्षण मोर्चा के तत्वधान में चल रहा है।संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में यह धरना हो रही है। मोर्चा ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 13 मार्च को जितेंद्र सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार से मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी समस्या रखेगा। विदित हो कि इन 169 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के मार्फत सेवा लेने का निर्णय सिंफर ने लिया है। जिसको लेकर मोर्चा यह अनिश्चितकालीन धरना दे रहा है। कर्मचारियों के इस अनिश्चितकालीन धरना को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं विश्व ब्राह्मण संघ ने भी समर्थन दिया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सुरेश चंद तिवारी उनके समर्थन में लगातार इनका साथ दे रहे हैं।
0 Response to "13 मार्च को केंद्रीय मंत्री से मिलेगा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सिंफर के 169 कर्मचारियों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना"
एक टिप्पणी भेजें