-->
सड़क दुर्घटना में तीन विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल,दो रेफर।

सड़क दुर्घटना में तीन विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल,दो रेफर।

भानुमित्र संवाददाता।

विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ गोमियां सड़क मार्ग स्तिथ ग्रहमुर्गी के पास शनिवार को बाइक सवार तीन विद्यार्थी अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमे प्रखंड अंतर्गत बंदखारो के रूबी कुमारी पिता नरेश महतो,किरण कुमारी पिता परमेश्वर महतो एवं दामोदर महतो पिता धनेश्वर महतो तीनों को काफी चोटे आई।तीनों विद्यार्थी सीडी डीलक्स नंबर जे एच 09ए एम 6692 से विष्णुगढ़ से दशमी की परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे,इसी दरमियान गृहमुर्गी के पास बाइक अनियंत्रित हो पर यह घटना हुई जिसमे तीनों विद्यार्थी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस घायलों के इलाज हेतु विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया।जिसमे रूबी एवं दामोदर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर किया गया।वही किरण कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

0 Response to "सड़क दुर्घटना में तीन विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल,दो रेफर।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4