शिक्षा का अलख जगाने वाले पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
सोमवार, 4 मार्च 2024
Comment
भानुमित्र सवाददाता
बड़कागांव प्रखंड में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद पूर्व प्रमुख स्वर्गीय गुरु दयाल महतो की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई । बड़कागांव जीडीएम चौक में स्थित स्वर्गीय गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य राम लखन महतो ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में गुरुदयाल महतो के द्वारा शिक्षा का अलख जगाने एवं प्रखंड में कई विशिष्ट विकास कार्यों में विशेष योगदान रहा है। हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में स्वर्गीय गुरुदयाल महतो का विशिष्ट पहचान थी ।मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी , सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, डॉ चूरामणि प्रसाद दांगी,सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा , प्राचार्य राम लखन महतो, अजय कुमार, उमेश साव,मनोज कुमार ,विशेश्वर राम ,शंकर महतो ,जय हिंद महतो ,रीना देवी, परमेश्वर महतो ,अशोक कुमार ,अख्तर हुसैन ,कुलदीप कुमार साहू ,शंकर कुमार महतो एवं अनुपस्थित थे।
0 Response to "शिक्षा का अलख जगाने वाले पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई।"
एक टिप्पणी भेजें