पुंदौल में महाशिवरात्रि पूजा मनाने को लेकर की गई बैठक अध्यक्ष असेश्वर राम व अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष बने।
सोमवार, 4 मार्च 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागाँव चंदौल पंचायत ग्राम पूँदौल शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता महेंद्र यादव व संचालन विनोद यादव के द्वारा की गई। बैठक में पूर्व की कमिटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नए कमिटी का निर्माण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के लिए असेश्वर राम , सचिव पंचेश्वर साव, कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह ,संरक्षक मुखिया प्रतिनिधि सनित महतो चुने गए। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि महाशिवरात्रि पूजा को धूमधाम से मनाया जायेगा जिसमे मुख्य रूप से पूजा के दिन महाभंडरा एवम् रात्रि में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ! बैठक में मुख्य रूप से सागर यादव,पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश्वर पासवान,पंसस प्रतिनिधि सुरेश चौधरी,विकास सिंह,भाजमो प्रखंड उपसचिव राहुल पासवान, विक्की सिंह,रोहित ठाकुर,रघुवीर राम, किशोर राम, रघुनाथ यादव,उपेंद्र पांडेय,गौतम पांडेय, राजेश यादव,गणेश यादव आदि मौजूद थे।
0 Response to "पुंदौल में महाशिवरात्रि पूजा मनाने को लेकर की गई बैठक अध्यक्ष असेश्वर राम व अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष बने।"
एक टिप्पणी भेजें