हजारीबाग लोकसभा से सदर विधायक मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपाइयों ने दी बधाई।
सोमवार, 4 मार्च 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
विष्णुगढ़ भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को भाजपा संगठन ने उम्मीदवार घोषित किया। जिससे भाजपाइयों ने मनीष जायसवाल को बधाई देते जीत की अग्रिम बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ में नए उत्साह एवं जोश के साथ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत कृष्णा मेडिकल सात मिल में बैठक कर तैयारी की।प्राप्त निर्देशानुसार विष्णुगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय में 04 मार्च 2024 सोमवार को झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार,पेपर लीक,लूट खसोट, हत्या,बलात्कार एवं अबुआ आवास के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ वर्तमान झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर एकदिवसीय धरना दिया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष महादेव मंडल,मंत्री राजेश सोनी,मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार,भाजयुमो मंत्री नीतीश कुमार बर्णवाल, कन्हाई यादव,झल्लू पंडित,अनुज कुमार पाण्डेय राकेश कुमार वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "हजारीबाग लोकसभा से सदर विधायक मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपाइयों ने दी बधाई।"
एक टिप्पणी भेजें