-->
धनबाद जिला कांग्रेस समन्वय समिति द्वारा इंडिया महागठबंधन के नेताओं के साथ हुई आवश्यक बैठक। महागठबंधन के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को देंगे शिकस्त।

धनबाद जिला कांग्रेस समन्वय समिति द्वारा इंडिया महागठबंधन के नेताओं के साथ हुई आवश्यक बैठक। महागठबंधन के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को देंगे शिकस्त।




 धनबाद:रविवार17 मार्च को  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला समन्वय समिति की पहली आवश्यक बैठक इंडिया महागठबंधन के साथ हाउसिंग कालोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद नेता तारकेश्वर यादव और झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने की व संचालन सुधांशु शेखर झा ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रभात सुरोलिया ने किया।बैठक में झामुमो, राजद सीपीएम भाकपा माले सहित इंडिया गठबंधन के उपस्थित सभी नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक में एक स्वर के साथ इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने कहा कि धनबाद लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार भाजपा प्रत्याशी को हमलोग एकजुटता के साथ कड़ी टक्कर देंगे। धनबाद को भाजपा ने छला है धनबाद को पीछे धकेल दिया है, भाजपा की झूठी सरकार ने आम जनता को मंहगाई की आग में झोक दिया हैं। जनता भी प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को अच्छी तरह से समझ रही हैं भ्रस्टाचार पर इनकी दोरंगी नीति जिसका करारा जवाब आगामी चुनाव में भाजपा को मिलेगा। जिला कांग्रेस समन्वय समिति के लोगों ने कहा कि इंडिया महागठबंधन के जिला नेताओं संग आज की बैठक सफल रही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा करने के बाद यह र्निणय लिया गया कि केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी हमलोग उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैंदान में उतरेंगे। मौके पर झामुमो के जिलाअध्यक्ष लखी सोरेन, राजद के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी एन सिंह झामुमो,महासचिव मन्नू आलम,राजद के महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरेशी,भाकपा (माले) के जिला सचिव  कार्तिक प्रसाद,नागेंदर् कुमार,कृष्णा सिंह,संदीप कौशल,आप पार्टी के जिला सचिव राजेश कुमार,सीपीएम के शिव बालक पासवान,दिलीप राम, कांग्रेस  समन्वय समिति के नेता राजेश राम, प्रभात सुरौलिया, सुधांशु शेखर झा, मो. कयुम खान, पप्पू तिवारी मुख्य रूप  से उपस्थित थे। समन्वय समिति सदस्य  सुधांशु शेखर झा, प्रभात सुरौलिया, राजेश राम, क्यूम खान ने आज के बैठक की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया ।

0 Response to "धनबाद जिला कांग्रेस समन्वय समिति द्वारा इंडिया महागठबंधन के नेताओं के साथ हुई आवश्यक बैठक। महागठबंधन के सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को देंगे शिकस्त। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4