-->
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद :23 मार्च 2024 को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन एरिया-4,कतरास के द्वारा सिजुआ स्टेडियम में शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सभी एरिया के नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित थे!
      *मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,महामंत्री एके झा सहित यूनियन के सभी पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी* आगे उन्होंने कहा की होली एक पावन पर्व है जिसमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर सारे मतभेद को भूलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ हम पूरे हर्सोल्लास के साथ होली पर्व को मनाते हैं, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने होली मिलन समारोह आयोजित कर समाज के बीच भाईचारे का संदेश देने का पहल किया है,लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति इसी तरह स्नेह और सौहाद्रपूर्ण वातावरण एवं समरसता बनी रहे आगे उन्होंने यूनियन के सभी नेताओं कोयला मजदूरों के साथ-साथ जिले एवं राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी!
      मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,महामंत्री एके झा,रणधीर ठाकुर,लगनदेव यादव,बैभव सिन्हा,एस के शाही,रामचंद्र पासवान,रणधीर सिंह,अशोक लाल,सुरेंद्र यादव,प्रदीप राय,इंदल यादव,रवि चौबे,दयाल महतो,शकील अहमद,अमरेंद्र चौधरी,नुनू लाला पासवान,गोपाल गोस्वामी,संजय निषाद,महेश निषाद,सुनील राय,बिरेनद्र पासी,कृष्णा सिंह,केपी श्रीवास्तव,जितेंद्र शर्मा,राम बच्चन पासवान ,सुरेश लाल,चंद्रदीप यादव,पुसवा धोबी,शिवसागर सिंह,वेद नारायण सिंह ,पवन झा,आर पी तिवारी,बी एन प्रसाद,सतनारायण चौहान,दिलीप सिंह,मो. अख्तर,रंजीत नोनिया,टी एन बैनर्जी, सुरेश तांती,दुर्गानंद झा,विमलेश चौबे सहित सैकड़ो नेतागण उपस्थित थे

0 Response to "राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4