-->
औद्योगिक नगरी सिंदरी मे इंडिया गठबंधन सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह का भब्य स्वागत संतोष चौधरी महामंत्री फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया

औद्योगिक नगरी सिंदरी मे इंडिया गठबंधन सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह का भब्य स्वागत संतोष चौधरी महामंत्री फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया


  सिंदरी। इंडिया गठबंधन की सांसद प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से अनुपमा सिंह को धनबाद जिला से मनोनीत किया गया है। जब से अनुपमा जी का नाम प्रत्याशी के रूप में आया, तब से महिला समाज में एक खुशी की लहर दौर रही है, जो सिंदरी के राँगामाटी में देखने को मिला। राँगामाटी में  संतोष चौधरी महामंत्री फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन हर्ल सिंदरी शाह महासचिव धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पानी टंकी से ढ़ोल, नगाड़ाएवं पठाको के साथ स्वागत किया। मंचासीन होने से पूर्व अनुपमा सिंह को विशाल गेंदा के फूलों के माला पहनाकर अपने आवाशिय ऑफिस में अभिनन्दन किया।                मंचासीन लोगों ने सिंदरी की मुख्य समस्याओ से अवगत कराया, जिसमें आवास,शिक्छा ,स्वास्थ एवं रोजगार बताया। ज्ञात हो की सिंदरी एशिया महादेश का पहला खाद्य कारखाना के नाम से मशहूर है यह प्रतिभागी परीक्षा मे पूछे जाने वाला प्रसन भी है,,1950 के दशक मे पंडित नेहरू के द्वारा इसका अनावरण किया  जिसने 60 के दशक मे  भारत को अनाज उत्पादन के छेत्र मे बुलंदियों पर पहुंचाया जिसे हम "हरित क्रांति "के रूप मे जानते है, एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के "जय जवान, जय किसान" के नारे को धरातल पर लाने का काम भी किया  वैसी औद्योगिक नगरी वर्ष 2002 मे नास्तेनाबूत हो गई और अटल बिहारी वाजपेयी जी के सरकार मे इसे बंद कर दिया गया जिन मजदूरों ने भारत मे हरित क्रांति की आधारशीला रखी भारत को अनाज उत्पादन के छेत्र मे आत्मनिर्भर बनाया उन मजदूरों को वी. एस. एस. स्कीम के तहत कार्य से हटा दिया गया उन मजदूरों एवं उनके परिजनों जो डेढ़ लाख की आबादी मे है उनको एक आशा की किरण हर्ल के रूप मे दिखी लेकिन पिछले 5वर्षों मे सिंदरी का वही स्वरुप रहा जो 2002 मे था आज भी वो मजदूर और उनके परिजन फिर से सिंदरी को सुंदरी बनने की आशा लगाए बैठे है इसी बिच एक आशा की किरण के रूप मे हाँथ छाप प्रत्याशी अनुपमा सिंह को सिंदरी की जनता एक आशा की किरण की तरह देख रही है, और उनके भव्य स्वागत को देख के ऐसा है प्रतीत होता है, आगे अपने भाषण मे, संतोष चौधरी ने  सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह से कहा कि आपके सांसद बनने के बाद सिंदरी के लोग को उपरोक्त समस्या से निजात दिलवाना होगा, जिसे प्रत्याशी श्रीमती सिंह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए हामी भरी। उसके बाद मौके पर आए लोगों ने अनुपमा सिंह जिंदाबाद, संतोष चौधरी जिंदाबाद के नारों से स्थान को गुंजायमान कर दिया। उसे बाद मंचासीन लोगों ने भी अनुपमा सिंह को जिताने के लिए कहा।   जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने अपने वक्तब्य में युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार एवं दसकों से स्वास्थ लाभ से मरहूम सिंदरीवाशियों को हॉस्पिटल खुलवाने की बात पर प्रमुखता दी।    अंत में अनुपमा सिंह ने संतोष चौधरी के ऑफिस में आए जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए 25 मई को वोट करने जाने की अपील की, वो भी कांग्रेस के हाँथ छाप पर। श्रीमती सिंह ने आए लोगों से अपील की कि एक महीना मेरे लिए आपलोग मेहनत करें, बाँकि आनेवाले पाँच साल तक मै आपलोगों के लिए मेहनत करुँगी।                      उसके बाद संतोष चौधरी के ऑफिस से निकलकर इंटक ऑफिस गयीं, जहाँ सिंदरी के वरिष्ट एवं गद्दावार नेता लोगों ने फूलमाला से स्वागत किया। वहाँ पर मंचासीन लोगों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व सांसद पुत्र नरेंद्र शर्मा, रमेश जिंदल,  कांग्रेस सेवा दल पुरनेन्दु कुमार आदि लोग थे। इंटक ऑफिस में कांग्रेस के अलावा मंचासीन लोगों में तारकेश्वर यादव, मुनेश्वर यादव, जेएमएम के रामु मंडल आदि लोग थे।                                                  
इंटक ऑफिस में जाने के पूर्व बिरसा मैदान में स्थित आदम कद झारखण्ड के आवा भगवान बिरसा कि मूर्ति एवं सुभाष चंद्र बॉस के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।                      संतोष चौधरी के ऑफिस में मंचासीन लोगों में कांग्रेस के ए के झा, पी के मिश्रा, संतोष सिंह, पंकज मिश्रा, अनूप सिंह उर्फ डेवीड सिंह, मधु फिलिप्स, जेएमएम के मुकेश सिंह, सिंदरी के जेएमएम के युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मंडल के अलावा दर्जनों लोग थे।

0 Response to "औद्योगिक नगरी सिंदरी मे इंडिया गठबंधन सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह का भब्य स्वागत संतोष चौधरी महामंत्री फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4