-->
डीएवी कोयलानगर में ओरिएंटेंशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

डीएवी कोयलानगर में ओरिएंटेंशन कार्यशाला का हुआ आयोजन


धनबाद: मंगलवार प्रातः डी ए वी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में विद्यालय के नर्सरी एलकेजी के छोटे-छोटे बच्चों के इस वर्ष के लेकर नए सत्र के शुभारंभ से पहले छोटे बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नए सत्र में नामांकित कक्षा नर्सरी एवं एलजी के सभी बच्चे एवं उनके अभिभावकों को इस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। नए सत्र के पहले इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए सारे बच्चे एवं उनके अभिभावक बहुत प्रफुल्लित थे। इस ओरिएंटेशन कार्यशाला का संचालन किड्स विंग की इंचार्ज मौसमी दास ने किया। कार्यक्रम के दौरान मौसमी दास ने अभिभावकों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए उन्होंने सभी अभिभावकों को पूरे सत्र की शिक्षा प्रणाली को समझाया तथा उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सजग और सहज रहने की कोशिश करेंगे।उन्होंने विद्यालय के डायरी नियम एवं निर्देशों को सही ढंग से पालन करने के लिए अभिभावकों को दिशा निर्देश दिया उन्होंने अभिभावकों को बताया की छोटे-छोटे बच्चों को कैसे स्कूल भेजना है एवं विद्यालय में सिखाए जाने वाले तथा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों को डायरी से कैसे पालन करना है उन्होंने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं आशा की कि अभिभावक विद्यालय परिवार का अच्छे तरीके से साथ देंगे एवं बच्चों के शिक्षक एवं पाटन में सहयोग करेंगे उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिस तरह से हर साल विद्यालय परिवार को अभिभावकों का सहयोग मिलता रहा है इस तरह इस साल नई शिक्षा प्रणाली के द्वारा प्रदत्त शिक्षा पद्धति को भी अभिभावक गण हाथों हाथ लेंगे एवं उसके क्रियाकलापों में विद्यालय का सहयोग करेंगे इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित थे। उन्होंने छोटे छोटे बच्चों की प्रसन्नता को देखकर उनके अभिभावकों को बच्चों की स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधित बातें समझाएं छोटे बच्चों के उत्साह को देखकर प्राचार्य बहुत आनंद उमहसूस कर रहे थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किड्स विंग के इंचार्ज मौसमी दास एवं शिक्षिकाएं लीजा दास, मधुमिता राय, सुमोना सेनगुप्ता, किरण टंडन, रिंकी सिंह, निशा कुमारी, स्मृति कुमारी, कविता आचार्य, काकोली दास शर्मा, अजरआ नोमानी, शबनम निगार एवं अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी।

0 Response to "डीएवी कोयलानगर में ओरिएंटेंशन कार्यशाला का हुआ आयोजन "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4