-->
रवि सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा करेंगे दुलू महतो का समर्थन

रवि सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा करेंगे दुलू महतो का समर्थन


धनबाद : मनईटांड़ स्थित हरि मंदिर में धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी दुलू महतो का जोरदार स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया गया। इस अवसर पर रवि सोनी ने दुलू महतो को माला पहनाकर स्वागत किय। कार्यक्रम का नेतृत्व रवि सोनी ने किया। इस दौरान रवि सोनी की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने दुलू महतो को धनबाद लोकसभा क्षेत्र से विजय बनाने पर जोर दिया। दुलू महतो ने कहा कि धनबाद रवि सोनी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों युवा एकजुट हुए और एकता का परिचय दिए। इस दौरान दुलू महतो ने सभी युवाओं को आश्वासन दिया कि लोकसभा में विजय होने के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। हरेक स्तर से मदद किया जाएगा। रवि सोनी ने सभी युवाओं को एकजुट होकर दुलू महतो के समर्थन में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, स्वजन को वोट करने के लिए अपील किया। कहा कि अब समय ना गंवाते हुए चुनाव की तैयारी में लगने को कहा। मौके पर रिंकू सोनी, बिकेश भगत, सोनू सिंह, रोहित भादुड़ी, दीपक प्रमाणिक, अरित्र साहा, गौरव मंडल, बड़े महतो, बिट्टू दास आदि मौजूद थे।

0 Response to "रवि सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा करेंगे दुलू महतो का समर्थन "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4