-->
धनबाद संसदीय सीट से सरयू ने फिर दी चुनाव लड़ने का संकेत-भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही हो सकती है धनबाद में परेशानी

धनबाद संसदीय सीट से सरयू ने फिर दी चुनाव लड़ने का संकेत-भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही हो सकती है धनबाद में परेशानी



धनबाद: धनबाद संसदीय सीट पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा का हमला लगातार जारी है। इस पार्टी के संरक्षक जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा है कि सोमवार तक उनकी पार्टी का धनबाद से चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा। लेकिन इसमें प्रत्याशी कौन होगा इस मामले में उन्होंने अब तक मामला गोपनीय रखा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक इस मामले में पार्टी सर्वसम्मत निर्णय ले लेगी।एक प्रश्न के जवाब में उनका कहना था कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह उनसे मिलने आयी थी। बेटी बहू को आशीर्वाद देना हमारी संस्कृति है लेकिन उन्होने व्यक्तिगत रूप से सिर्फ आशीर्वाद दिया है। उसके पार्टी की टिकट का कोई संबंध नहीं। विश्वास सूत्रों का मानना है कि अगर सरयू राय धनबाद से चुनाव लड़ते हैं तो इसका खामियाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल को होना तय है। सरयू राय ने एक बार फिर पूर्व की तरह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ जमकर आग उगला। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर अभी भी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है .जबकि वर्ष 2022 में धनबाद एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है। साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है उन्होंने बताया की लंबित मामलों में कई संगींन धाराएं भी हैं जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

0 Response to "धनबाद संसदीय सीट से सरयू ने फिर दी चुनाव लड़ने का संकेत-भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही हो सकती है धनबाद में परेशानी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4