-->
जदयू ने लो स चुनाव में लिया ढुल्लू महतो को जीताने का संकल्प

जदयू ने लो स चुनाव में लिया ढुल्लू महतो को जीताने का संकल्प


धनबाद: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जीतने का संकल्प लिया गया। यह निर्णय सोमवार को हीरक रोड स्थित द रीत होटल में एक बैठक में ली गई। बैठक के पश्चात संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह ने सभी से आह्वान किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए घटक भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को हर हाल में जितना है. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने यह निर्णय लिया है की धनबाद लोकसभा सीट से ढुल्लू महतो को हर हाल में जितना है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हबीब खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव राजू सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, वरिष्ठ नेता सकलदेव राय, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो, स्मृति कांत सिंह, अशोक सिंह, विजय सिंह तथा जिला महासचिव जयपुर सिंह आदि शामिल थे।

0 Response to "जदयू ने लो स चुनाव में लिया ढुल्लू महतो को जीताने का संकल्प"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4