बड़कागांव प्रखंड में धूम धाम से हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई ईद त्यौहार :- मस्जिदों में निर्धारित समय पर मुस्लिम धर्मलंबियों ने ईद की नमाज पढ़ी।
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
बड़कागांव में ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाई गई लोगों ने अहले सुबह उठकर ईद की तैयारी में जुट गए थे । आसपास के मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी एवं एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश की अमन चैन और सुख समृद्धि की दुआ मांगी। बादम जामा मस्जिद, बलिया जामा मस्जिद, बड़कागांव जामा मस्जिद, चट्टी मस्जिद, मोकद्दस मस्जिद बादम, सिरमा मस्जिद, महुदी मस्जिद, महुगाई मस्जिद, चंदौल मस्जिद, गौसिया मस्जिद डाड़ी कलां, चेपा मस्जिद, सिंदूवारी मस्जिद, नगड़ी मस्जिद, हाहे मस्जिद, छवनिया मस्जिद, कनोदा मस्जिद में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम धर्म लंबियों में बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला, पुरुष हर आम से लेकर खास तक सभी में इस त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घरों में जा कर, शिर खुरमा, सेवई सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी चौकसी बरती गई । बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम मस्जिदों में एवं चौक चौराहे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे। ताकि शांतिपूर्वक ईद का त्योहार संपन्न हो सके। मौके पर हाजी तबस्सुम, अली रजा, पंचायत समिति सदस्य राजा खान, जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम , सोनू इराकी, जानेसर अंसारी, पिंटू खान ,आरिफ हुसैन, जमाल खान ,शमशेर आलम, फिरोज खान ,मोहम्मद रियासत अली, मोहम्मद जुबेर ,मोहम्मद शहजाद ,अख्तर हुसैन, मोहम्मद सलीम ,मोहम्मद सहीम, सब्बू खान ,मोहम्मद आसिम, मोहम्मद अशरफ ,मोहम्मद शमशेर अंसारी ,के अलावा कई मौजूद थे।
0 Response to "बड़कागांव प्रखंड में धूम धाम से हर्सोउल्लास के साथ मनाई गई ईद त्यौहार :- मस्जिदों में निर्धारित समय पर मुस्लिम धर्मलंबियों ने ईद की नमाज पढ़ी।"
एक टिप्पणी भेजें