-->
पाक महीना रमजान ईदगाहों में नमाज यदा कर व एक दूसरे को मुबारक देने के साथ संपन्न।

पाक महीना रमजान ईदगाहों में नमाज यदा कर व एक दूसरे को मुबारक देने के साथ संपन्न।

भानुमित्र संवाददाता।

दारू इस्लामिक का रमजान का पाक महीना शुरू हो गया इस वर्ष 12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हुआ था। इस रमजान के महीना के शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते है।जिसे इस्लामिक पंथ के अनुसार रोजा कहा जाता है। इस एक महीना के दौरान रोजेदार पूरे माह कई नियमो का पालन करते है। इनमे से रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज अवश्य ही यदा करते है। रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान भी करते है।जकात के संदर्भ में ऐसा कहा जाता है कि अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है। इस महीने इबादत करने वाले हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है। इन सब नियमो के अलावे रोजा वाला महीना में सेहरी व इफ्तेहार का भी बहुत अधिक महत्व देते है। प्रखंड के इन जगहों पर की गई नमाज यदा:पूरे एक माह से रमजान के पाक महीना भर रोजा यानी उपवास को रमजान की अंतिम नमाज के साथ संपन्न हो गया। ईद का नमाज पिपचो मस्जिद , जबरा ईदगाह, पेटो मस्जिद, हरली ईदगाह ,जिनगा मस्जिद, मेढकुरी मस्जिद, कव्बिलासी ईदगाह, लोहंडी मस्जिद, जरगा , कवालू मस्जिद में किया गया। नमाज यदा करने के बाद लोग एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया एवं एक दूसरे के घर जाकर सेवई का ग्रहण कर ईद मुबारक कहा।वहीं दारू पुलिस इस दौरान सभी जगहों पर पैनी नजर रखी हुई थी।

0 Response to "पाक महीना रमजान ईदगाहों में नमाज यदा कर व एक दूसरे को मुबारक देने के साथ संपन्न।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4