इंडिया गठबंधन की आवश्यक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय सिंदरी में संपन्न हुई।
बुधवार, 24 अप्रैल 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:24 अप्रैल को सिंदरी,
इंडिया गठबंधन की आवश्यक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय रोहड़ा बांध सिंदरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रामु मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में इंडिया गठबंधन सिंदरी का संचालन समिति गठित किया गया। बैठक में वक्ताओं न इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से विजय बनाने के लिए सघन चुनाव प्रचार चलने पर अपना अपना वक्तव्य रखा।
बैठक में कांग्रेस के सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष अशोक महतो, सीपीआई(एमएल) के सिंदरी नगर सचिव कृष्णा महतो ,राष्ट्रीय जनता दल सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव ,सीपीआई(एम) सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद कांग्रेस के जिला सचिव मनोज घोष, झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी नगर कमेटी सचिव फागु प्रमाणिक, महानगर उपाध्यक्ष परशुराम सिंह, नगर उपाध्यक्ष दिवास बेहरा , विमल रामानी, सागर मंडल, मजीद खान, सुबल चंद्र दास, राम लायक राम, राजू यादव ,राहुल यादव ,मुख्य रूप से उपस्थित थे।
0 Response to "इंडिया गठबंधन की आवश्यक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय सिंदरी में संपन्न हुई।"
एक टिप्पणी भेजें