झामुमो पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
रविवार, 9 जून 2024
Comment
पाकुड़ :-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ने जिले के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पाकुड़ शहर के बिरसा चौक पर लगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज़ादी की जंग के महानायक, आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्राधार, झारखण्ड के वीर योद्धा, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करता हूँ, आइये हम सब मिलकर उनके सपनों के अनुरुप शिक्षित और विकसित झारखण्ड बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
0 Response to "झामुमो पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें