-->
उपायुक्त, एसएसपी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त, एसएसपी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि


 धनबाद: भगवान बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती प्राण. -बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा। राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे. लोगों को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया तथा ज्ञान का प्रकाश भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं की रक्षा के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ अथक संघर्ष किया। 

मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, संतोषिनी मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर, जिला नाजिर आनंद कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मारक संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, शंभु साव, नारायण महतो, अमित संथाल मरांडी, जितेंद्र कुमार पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित थे. 

Related Posts

0 Response to "उपायुक्त, एसएसपी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4