झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने दिया असंगठित मजदुर संयुक्त मोर्चा को समर्थन:दीपक महतो
शनिवार, 29 जून 2024
Comment
धनबाद :असंगठित मजदुर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शनिवार को 15 सूत्री माँगो को लेकर टाटा स्टील भेलाटाँड कोलियरी के सभी ठेका मज़दूर एकत्रित हुए। टाटा प्रबंधक और प्रशासन को ज्ञापन देकर मजदूरो ने अनिश्चितकालीन धरने पर जाने का फ़ैसला किया।धरने का नेतृत्व कर रहे आनंद गोप और मनीष महतो ने कहा जब तक मजदूरो का समस्या हल नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने असंगठित मजदुर संयुक्त मोर्चा को समर्थन दिया।स्थानीय जेबीकेएसएस नेता दीपक महतो पहुँच कर इस आंदोलन को समर्थन दिया और कहा जब तक मज़दूरो
के सारी समस्याओं हल नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और दिये गये समय
पर जल्द से जल्द अगर कंपनी समस्याओं का हल नहीं करती है तो छठे दिन सड़क पर उतर कर ज़ोरदार आंदोलन किया जायेगा। इस आंदोलन में 18 वीं गिरीडीह लोकसभा प्रत्याशी क्रांतिकारी नेता टाइगर जयराम महतो सम्मलित होंगे और अपना समर्थन मुखर होकर देंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समर्थन देने दीपक रवानी केंद्रीय सदस्य जेबीकेएसएस कोर कमिटी सदस्य महानंद महतो पहुंचे।
मौक़े पर राजकुमार रविदास,दिनेश कुमार दास,मुकेश
पासवान,राजा पासवान,भरत महतो,राजा पासवान ,अमित यादव,गोविंद भुइयाँ,सनातन
बाउरी आदि उपस्थित थे।
0 Response to "झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने दिया असंगठित मजदुर संयुक्त मोर्चा को समर्थन:दीपक महतो "
एक टिप्पणी भेजें