विश्व योग दिवस मे आयोजित हुआ योगा कार्यक्रम
शुक्रवार, 21 जून 2024
Comment
*विश्व योग दिवस मे आयोजित हुआ योगा कार्यक्रम*
*ठाकुरगंगटी संवादाता*
विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर बिशेष योग शिविर का आयोजन हुआ जहां लोगों ने योगाभ्यास किया।
बताते चलें दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ में बिस्व योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किए जाने के साथ ही 21जून को सम्पूर्ण बिस्व में योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा
यू तो प्राचीन काल से ही भारत में योग का वर्णन प्राप्त होता है। ऋषि मुनियो द्वारा योग को अपना कर अपने को निरोग और स्वस्थ रखा करते थे। पूरे दुनिया को भारत से योग मिला। संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाने का प्रस्ताव भी भारत के द्वारा ही लाया गया था। इसलिए योग दिवस का पूरे दुनिया में प्रचार प्रसार और योग को बढ़ावा देने के लिए भारत में प्रत्येक वर्ष 21 जून को अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं।
शुक्रवार को ठाकुरगंएल गंगटी प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर हरि देवी रेफरल अस्पताल परिसर कई पंचायत भवनों, गांव में लोगों ने सामूहिक रूप से और हजारों लोगों द्वारा अपने घरों में भी योग कर इसका सोशल मीडिया पर प्रचार प्रचार किया। ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल द्वारा किया गया जहां योग प्रशिक्षक मिथुन कुमार मंडल द्वारा सभा को योग कराया गया इस अवसर पर विजय कुमार मंडल ने कहा योग कोई होड़ नहीं है यह कोई दौड़ नहीं है बल्कि योग एक शांत अनुभूति है।
0 Response to "विश्व योग दिवस मे आयोजित हुआ योगा कार्यक्रम"
एक टिप्पणी भेजें