नेहरू युवा केंद्र गोड्डा ने मनाया योग दिवस....
शनिवार, 22 जून 2024
Comment
नेहरू युवा केंद्र गोड्डा ने मनाया योग दिवस....
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के आदेशानुसार प्रखंड पथरगामा के ग्राम पिपरा में विश्व योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षका सह गोड्डा जिला योगासन असोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दास ने योग के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया, और कहा की योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है।नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के गायत्री कुमारी ने कही की योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है।ने. यू. के . गोड्डा के सदस्य सह क्लब अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार महतो ने कहा कीयदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आज हर दूसरा व्यक्ति तनाव में है, नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के सदस्य मुन्नी कुमारी ने कही कीयोग एक संस्कृत शब्द है जो युज से आया है, जिसका अर्थ है इकट्ठा होना, बांधना। योग अब चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्रीलंका के साथ-साथ भारत से बौद्ध धर्म में फैल गया है, और इस समय पूरे सभ्य दुनिया में लोग इससे परिचित हैं।मौके पर नेहरू युवा केंद्र के सदस्य सीता कुमारी, आरती, रोशनि, सुमन, मनीष, अमित, रूपेश, मधु, रंजीत दर्जनों युवा मौजूद थे।।
0 Response to "नेहरू युवा केंद्र गोड्डा ने मनाया योग दिवस.... "
एक टिप्पणी भेजें