-->
डकैती की घटना में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती की घटना में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


धनबाद:बुधवार को धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र में पूर्व उप मुखिया शुकुर मुर्मू के घर में डकैती मामले का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी डीएसपी 2 ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजन कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उप मुखिया शुकूर मुर्मू के साथ उसी के गांव के रहने वाले विनोद सेन का आपसी विवाद चल रहा था।जिसके बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पर में पुलिस ने बताया कि घटना के पहले अपराधियों ने शाम में दारू पीकर चोरी की घटना का प्लानिंग बनाया था।प्रकाश को अपने प्लानिंग में शामिल किया इसके बाद प्रकाश ने सहित पांच दोस्तों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।डीएसपी 2 ने बताया कि डकैती की घटना का शिकायत मनियाडीह थाना में की गई थी। जिसके आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिससे छापेमारी के द्वारा हर एक बिंदुओं पर अनुसंधान किए गए। इस घटना में गुप्तचर की मदद से इस कांड को करने वाले अभियुक्त विनोद सेन की गिरफ्तारी हुई।जिससे पूछताछ करने पर अन्य साथियों का भी खुलासा किया। जिसके निशानदेही पर अन्य सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।जिनके पास से लूट की गई सोने के जेवरात और रुपए बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में शामिल बाइक को जप्त कर लिया गया है।

0 Response to "डकैती की घटना में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4