-->
विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक


झरिया:आगामी 8 जुलाई को झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाएं जाने को लेकर झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित आर एस पैलेस प्रांगण में धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में झरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक हुई।जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवं योगेंद्र यादव उपस्थित हुए। इस दौरान विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाएं जाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा हुई और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए जिसमे आगामी 6 जुलाई को पंडित दीनदयाल की जयंती पर विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी एवं 8 जुलाई को विजय संकल्प एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने पर चर्चा हुई। वहीं आगामी 20 जुलाई को रांची के मोहराबादी मैदान में वृहद कार्यसमिति के आयोजन को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए जिसमे बड़ी संख्या में जिला स्तर एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों से सम्मिलित हों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया गया। जहां मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ओबीसी मोर्चा, जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह, चंद्रवंशी जिला मंत्री पूनम देवी, राज किशोर जैना, विष्णु त्रिपाठी, सत्यदेव सिंह, बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, लोदना मंडल अध्यक्ष राजा राम पासवान,जोरा पोखर मंडल अध्यक्ष, अभिषेक पाण्डेय अनिल शर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, उचित महतो,अजय निषाद समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

0 Response to "विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4