भाजपा नेता को सांड ने किया घायल
बुधवार, 17 जुलाई 2024
Comment
धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में सांड के हमले से भाजपा नेता अरुण राय घायल हो गए। समय रहते लोगों ने सांड को नहीं भगाया होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। हमले में अरुण राय बुरी तरह से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में काफी चोटें आई हैं। राय ने कहा कि बाल-बाल बच गए। जान भी जा सकती थी। घायल राय ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम धनबाद आवारा सांड एवं कुत्ते को पकड़ने के नाम पर लाखों रुपया खर्च कर रही है। आए दिन सांड एवं कुत्ते के हमले से संबंधित खबरें अखबारों में प्रकाशित हो रही है। इसके बाद भी निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है।
0 Response to "भाजपा नेता को सांड ने किया घायल "
एक टिप्पणी भेजें