-->
नयाटांड़ में दोनों समुदाय के बीच हुई पत्थरबाजी पुलिस ने मोर्चा संभाला दो पुलिस कर्मी घायल।

नयाटांड़ में दोनों समुदाय के बीच हुई पत्थरबाजी पुलिस ने मोर्चा संभाला दो पुलिस कर्मी घायल।

भानुमित्र संवाददाता

बड़कागांव नयाटांड़ में दोपहर 1:00 मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो समुदाय बातों बातों में आपस में भीड़ गए और पत्थरबाजी हो गई। वहीं  दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट करने का भी मामला आया है। घटना  के दौरान  भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। इस बीच  दोनों ओर से हो रही पत्थर बाजी में कुछ ग्रामीणों के अलावा दो से तीन पुलिस कर्मी की भी घायल होने की खबर  है। घटना को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी प्रशासन की टीम कैंप कर रही है ताकि क्षेत्र में शांति बना रहे। वही  पुलिस प्रशासन घटना में शामिल शरारती तत्वों को चिन्हित कर रही है।घटना से आहत सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को बड़कागांव के सोनपुरा गांव का दौरा कर स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान  ग्रामीणों ने  प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई को आपबीती सुनाई । लोगों ने पुलिस के द्वारा आंसू गैस छोड़ने से लेकर लाठी चार्ज करने तथा लोगों को चोट लगने की बातों को विस्तार रूप से सांसद  को जानकारी दी। इस दौरान  घायल भोला दांगी ने सांसद के समक्ष आपबीती बताई और पुलिस द्वारा पिटाई करने का आरोप लगाया । इस दौरान सांसद ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।सोमवार की रात को सोनपुरा गांव में धरना में शामिल अमन कुमार एवं अमन कुमार और अजय कुमार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर मंगलवार को जेल भेज दिया। उक्त आशय जानकारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने दी है। बड़कागांव थाना में गैर कानूनी तरीके से धरना प्रदर्शन करने को लेकर कांड संख्या 193 /24 दर्ज किया गया है।जिसमें 16 नामजद एवं 150 से लेकर 200 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं विश्रामपुर में पैकवाहों के साथ मारपीट करने मामले को लेकर कांड संख्या 191/ 24 दर्ज किया गया है। जिसमें एक नामजद और 20 से 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। महुदी रामनवमी जुलूस मार्ग की मांग को लेकर  प्रखंड के कई गांवों में  इसका असर देखा जा रहा है। बुधवार की सुबह आरएसएस , विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के द्वारा पूरे प्रखंड में बंदी बुलाई गई थी। जिसका व्यापक असर बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार ,सांड ,बादम, हरली, विश्रामपुर के अलावा कई गांव में दुकानें सुबह 8:00 बजे से शाम  तक बंद रही। बंदी में आवश्यक कार्य हेतु दवा दुकान, वाहन, एम्बुलेंस का संचालन पूर्ण रूप जारी रहा। इस दौरान संगठन के आह्वान पर स्वेक्च्छा से से लोगों ने अपनी दुकान बंद रखी। प्रखंड मुख्यालय पूर्ण रूप से प्रभावित रहा। विधायक का पुतला फूंका गया। बिश्रामपुर ,नयाटांड़ गांव में विधायक अंबा प्रसाद का पुतला फुंक विरोध प्रदर्शन किया गया विधायक के खिलाफ लोगों ने नारे भी लगाए । भोला दांगी ने सीओ पर मारपीट करवाने का लगाया आरोप सोनपुरा गांव के  निवासी भोला दांगी ने माथे में गंभीर चोट आने को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी के नाम बुधवार को  आवेदन देकर बड़कागांव सीओ बालेश्वर राम के ऊपर मारपीट करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। भोला दांगी ने बताया कि अंचलाधिकारी ने मुझे घर से बुलाकर पुलिस से पिटवाया है। जबकि मैंने सामाजिक स्तर पर प्रशासन को घर में कई प्रकार का सहयोग किया।सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा बड़कागांव थाना परिसर में 21 जुलाई को दोनों समुदाय की विशेष बैठक बुलाई है ।बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है।   एसडीओ ने दोनों समुदाय से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील लोगों से की है।

0 Response to "नयाटांड़ में दोनों समुदाय के बीच हुई पत्थरबाजी पुलिस ने मोर्चा संभाला दो पुलिस कर्मी घायल।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4