-->
महिला कांग्रेस का तीन  मांगों को लेकर देशव्यापी नारी न्याय आंदोलन... जंतर मंतर में महिला कांग्रेस ने की आंदोलन की शुरुआत, किया संसद भवन का घेराव

महिला कांग्रेस का तीन मांगों को लेकर देशव्यापी नारी न्याय आंदोलन... जंतर मंतर में महिला कांग्रेस ने की आंदोलन की शुरुआत, किया संसद भवन का घेराव


धनबाद:सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में आधी आबादी के हक के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला कांग्रेस ने देशव्यापी नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत एवं सांसद भवन की घेराव की गई,उक्त कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की उपस्थिति में धनबाद महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी सहित झारखंड के सभी जिला से महिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीयों ने भाग लिया।मौके पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस 29 जुलाई यानी आज से आधी आबादी के हक के लिए देशव्यापी नारी न्याय आंदोलन शुरूआत की गई,यह आंदोलन जंतर मंतर से शुरू होकर पूरे देश में फैलेगा।आगे नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने महत्वपूर्ण तीन मांगों को लेकर महिला कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन कर रही है,हमारी तीन प्रमुख तीन मांगो में पहला 
33% महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए।दूसरा इस आरक्षण में  एससी एसटी और ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।आगे नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से देश कोने-कोने से झारखंड सहित सभी राज्यों एवं जिलों से महिला कांग्रेस के लाखों की संख्या में पदाधिकारियों ने उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर नारी न्याय आंदोलन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का काम किया।आगे उन्होंने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, महिला कांग्रेस की हर कार्यकर्ता सड़क से संसद तक संघर्ष एवं जोरदार आंदोलन करेगी।

0 Response to "महिला कांग्रेस का तीन मांगों को लेकर देशव्यापी नारी न्याय आंदोलन... जंतर मंतर में महिला कांग्रेस ने की आंदोलन की शुरुआत, किया संसद भवन का घेराव "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4