जदयू नेता सह झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर जिला जनता दल यू. ने शोक व्यक्त किया
सोमवार, 29 जुलाई 2024
Comment
धनबाद:झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू नेता रहे बच्चा सिंह की सोमवार को आकस्मिक निधन धनबाद में हो गया। जिस पर धनबाद जिला जनता दल यू. ने गहरा दुख व्यक्त किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि बच्चा सिंह झारखण्ड के बहुत ही शानदार नेता रहे, उन्होंने डोमिसाईल आंदोलन में पूरे झारखण्ड में अपना सहभागिता निभाया था। उनके निधन से धनबाद के राजनीतिक जगत को गहरा अघात लगा है। इनके निधन पर को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता के.बी. सहाय, गुलाब महतो, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, हाजी हसीब खान, प्रदेश सचिव राजु सिंह, मुन्ना सिन्हा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, अनिल सिन्हा, रीता रानी मण्डल, डबलु सिंह, उचित महतो, राजेन्द्र राही, शंकर विद्यार्थी, दिलीप सिन्हा आदि नेताओं ने शोक वयक्त किया।
0 Response to "जदयू नेता सह झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के निधन पर जिला जनता दल यू. ने शोक व्यक्त किया"
एक टिप्पणी भेजें