-->
जंगल मे पेड़ से लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

जंगल मे पेड़ से लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

पाकुड़: मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित जंगली पीर कदमा पोखर के समीप पेड़ से लटका एक युवक के शव को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। पॉकेट से मिले कागत से युवक की पहचान हुई है। युवक पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी राजू रविदास के रूप में हुई है। युवक के पॉकेट से एक रेलवे का टिकट भी मिला है,जो बेंगलुरु से मालदा का है। टिकट से पता चल रहा है कि युवक आज ही मालदा में उतरा था। जिसके बाद वह अपने घर के लिए निकला था। युवक की हत्या हुई है अथवा आत्महत्या किया है। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकता है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल में पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने कहा कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक की पहचान हुई है। युवक के पॉकेट से मिले मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

0 Response to "जंगल मे पेड़ से लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4