-->
जिले भर के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का किया विरोध, जलाया पुतला

जिले भर के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का किया विरोध, जलाया पुतला

पाकुड़:-विगत दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड राज्य के एक अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी बनाने के संबंध में दिए गए झारखंड विरोधी बयान के विरोध में आज जिले भर के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया एवं भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के विरोध किया गया।आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे मुर्दाबाद, निशिकांत दुबे होश में आओ, भारतीय जनता पार्टी हाय-हाय, निशिकांत दुबे झारखंड छोड़ो, निशिकांत दुबे की क्या दवाई- लत्तम-जूता और पिटाई सहित अन्य नारे लगाकर निशिकांत दुबे के प्रति कड़ा विरोध जताया। आक्रोश मार्च का समापन पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात बिरसा चौक के समीप भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कर किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं बंगाल के कुछ हिस्से को मिलाकर यूनियन टेरीटरी बनाने के संबंध में बयान दिया गया है। इस बयान से भाजपा की झारखंड विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। झारखंड के आदिवासी मूलवासी ऐसे बयान को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। आज हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा विरोध जताया है। झारखंड की जल जंगल जमीन की लड़ाई को झामुमो ने हमेशा से दिशोम गुरु  शिबू सोरेन के नेतृत्व में लड़ा है और आज भी हम इन विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करते है।वही जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे सहित अन्य ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की इस झारखंड विरोधी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की।मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेम्बरम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिल्द हबीबुर्रहमान, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दलित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकिरण तुरी, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ईशहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, सचिव जहीरुद्दीन मियां, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, जिला बीस सुत्री सदस्य विश्वजीत दास, युवा जिला उपाध्यक्ष गाजी सलाउद्दीन, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, पाकुड़ प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसर्रफ हुसैन, पाकुड़ प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी, तनवीर अली, ईमरान अंसारी, अली हुसैन अंसारी, विनोद भगत, सगीर अंसारी, अब्दुल हलीम अंसारी, नजरुल अंसारी, आरिफ अंसारी, फुरकान शेख, दानारूल शेख, अनिता मुर्मू, प्रियंका मरांडी, लीलमुनि मरांडी, लीला सोरेन, रूपामुनि सोरेन, बहफूल हेम्बरम, रहीम अंसारी, साफु शेख, अल्फाज शेख, कौशर शेख, निताई दत्ता, मोबारक हुसैन, इस्माइल शेख, कबिरुल शेख, इस्तखार आलम सहित सभी प्रखंडों व पंचायतों से हज़ारो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

0 Response to "जिले भर के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का किया विरोध, जलाया पुतला"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4