-->
जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।राष्ट्र के महान सपूत शहीद उधम सिंह  की जयंती पर शत्-शत् नमन ...कांति सिंह

जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।राष्ट्र के महान सपूत शहीद उधम सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन ...कांति सिंह

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी :31 जुलाई 1940 को उधम सिंह जी को फांसी दी गई थी और हम सब उदासी दिवस के रूप में ये दिवस मनाते हैं।
उधम सिंह (26 दिसम्बर 1899 – 31 जुलाई 1940) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी। कई इतिहासकारों का मानना है कि यह हत्याकाण्ड ओ' ड्वायर व अन्य ब्रिटिश अधिकारियों का एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जो पंजाब प्रांत पर नियन्त्रण बनाने के लिये किया गया था।   बाबू कुंवर सिंह समिति सिंदरी की  महासचिव कांति सिंह ने इस दिन को याद करते हुए कहा ऊधम सिंह जी जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने का निर्णय  बचपन में ही ले लिया था क्योंकि वो बाल्य अवस्था में घटना को देखा था और 20 साल बाद वो विद्रोही पार्टी में सम्मिलित हो कर लंदन गए और जर्नल ( डायर ) जो गोलियां चलाने का फरमान जारी किया था वो रिटायर हो गया था जैसे ही भाषण देने को उठा हमारे क्रांति वीर ऊधम सिंह जी ने गोलियां चलाई और वही ढेर कर दिया (डायर) को ऐसे प्रतिरोध किया किया और शहीद हुए फांसी पर लटका दिया गया अंग्रेजों के द्वारा, लेकिन अफसोस है कि आज तक 70 सालों से उन्हें पीछले सरकार ने गुमनामी में रक्खा और अब इन्हें हम सब याद कर रहे हैं , आज हम सब देश वासी मील कर शत् शत् नमन करें ।।

0 Response to "जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी।राष्ट्र के महान सपूत शहीद उधम सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन ...कांति सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4